नये साल के पहले दिन 14 घरों में गूंजी किलकारियां, आयी खुशियां

Updated at : 02 Jan 2020 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
नये साल के पहले दिन 14 घरों में गूंजी किलकारियां, आयी खुशियां

देवघर : नये साल के पहले दिन कई घरों में किलकारियां गूंजी, जिससे उनकी खुशियां दोगुनी हो गयी. सदर अस्पताल व प्राइवेट क्लिनिक मिलाकर शहर में 14 बच्चों ने जन्म लिया. इनमें छह लड़के व आठ लड़कियां हैं. मिली जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में नौ व निजी क्लिनिक में पांच बच्चे जन्मे. इसके अलावा […]

विज्ञापन

देवघर : नये साल के पहले दिन कई घरों में किलकारियां गूंजी, जिससे उनकी खुशियां दोगुनी हो गयी. सदर अस्पताल व प्राइवेट क्लिनिक मिलाकर शहर में 14 बच्चों ने जन्म लिया. इनमें छह लड़के व आठ लड़कियां हैं. मिली जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में नौ व निजी क्लिनिक में पांच बच्चे जन्मे. इसके अलावा भी कुछ निजी अस्पताल है जहां जन्म लेने वाले बच्चों का आंकड़ा नहीं मिल सका.

जन्म लेने वालों में अधिकतर बच्चे स्वस्थ हैं. बच्चे के जन्म के बाद कुछ अभिभावकों ने अस्पतालों में मिठाइयां भी बांटी. सदर अस्पताल में सारठ बदनपुर निवासी राम मरांडी की पत्नी सुकामुनी टूडु को देर रात करीब 3.52 बजे लड़की हुई. इसके बाद कुसुम देवी को लड़की हुई. वहीं शबीना को लड़का, शोभा देवी को लड़का, जूली देवी को लड़का, डोली कुमारी को लड़की, सुमित्रा देवी को लड़का, प्रियंका कुमारी को लड़की, बंदना देवी को लड़का. वहीं तीन निजी क्लिनिक में पांच बच्चों ने जन्म लिया. परिजनों में काफी खुशी का माहौल रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola