ड्रग एडिक्शन के कारण तबीयत बिगड़ी, हत्या का आरोपित हुमायूं भर्ती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ड्रग एडिक्शन के कारण शरीर की हालत है खराब मेडिकल बोर्ड गठन की संभावना, बोर्ड ही ले सकती है बेहतर इलाज का फैसला देवघर :देर शाम मधुपुर निवासी हुमायूं अंसारी की तबियत बिगड़ने पर केंद्रीय कारा प्रबंधन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां अॉन डयूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे […]
विज्ञापन
ड्रग एडिक्शन के कारण शरीर की हालत है खराब
मेडिकल बोर्ड गठन की संभावना, बोर्ड ही ले सकती है बेहतर इलाज का फैसला
देवघर :देर शाम मधुपुर निवासी हुमायूं अंसारी की तबियत बिगड़ने पर केंद्रीय कारा प्रबंधन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां अॉन डयूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अॉब्जर्वेशन के लिए अस्पताल के कैदी वार्ड में रखा गया है. अस्पताल सूत्रों से जानकारी के अनुसार, हुमायुं अॉल टाइप ड्रग एडिक्शन का आदी है. स्थिति काफी खराब है, ऐसे में उसके इलाज को लेकर मेडिकल बोर्ड का गठन किये जाने की संभावना है. बोर्ड में निर्णय के बाद ही उसे हाइयर सेंटर या ड्रग छुड़ाने वाली संस्थान के लिए भेजा जा सकता है.
बताते चलें कि 29 दिसंबर को मधुपुर के पनहियाकोला मोहल्ला निवासी उमेश मिश्रा की हत्या करने व मृतक के बेटे ज्ञानेश मिश्रा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपित हुमायूं अंसारी को मधुपुर पुलिस ने पकड़ कर पुलिस ने जेल भेज दिया था. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










