घर से नकदी समेत जेवरात ले उड़े चोर
Updated at : 30 Dec 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा मुहल्ला निवासी सीमा देवी के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने नकदी करीब 50 हजार रुपये सहित सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि सभी सदस्यों […]
विज्ञापन
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा मुहल्ला निवासी सीमा देवी के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने नकदी करीब 50 हजार रुपये सहित सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि सभी सदस्यों के साथ वह मायके गयी थी.
इस दौरान घर पर कोई नहीं था. इसी का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर से तीन जोड़ा सोने का मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ा चांदी का पायल, एक-एक टीका व नथिया, तीन पीस नाक का बेसठ, एक चांदी का कमर खोसली, चांदी का एक ब्रासलेट, कलम, बच्चों का दो हाथ बाली व एलइडी टीवी की चोरी कर ली.
घटना की जानकारी उसे पड़ोसी ने 28 दिसंबर को फोन से दी. चोरी गयी सामान की कीमत सीमा ने करीब तीन लाख रुपये बतायी है. मामला दर्ज कर नगर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




