कमल फूल साबुन से स्नान कर पवित्र हो जाते हैं अपराधी – तेजस्वी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर/देवीपुर (देवघर) : राष्ट्रीय जनता दल के बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को देवघर विधानसभा से महागठबंधन प्रत्याशी सुरेश पासवान के पक्ष में मोहनपुर हाट तथा देवीपुर उच्च विद्यालय मैदान में प्रत्याशी सुरेश पासवान व मधुपुर विधानसभा से प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी के पक्ष चुनावी सभा की.इसमें वे भाजपा सरकार के […]
विज्ञापन
मोहनपुर/देवीपुर (देवघर) : राष्ट्रीय जनता दल के बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को देवघर विधानसभा से महागठबंधन प्रत्याशी सुरेश पासवान के पक्ष में मोहनपुर हाट तथा देवीपुर उच्च विद्यालय मैदान में प्रत्याशी सुरेश पासवान व मधुपुर विधानसभा ��े प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी के पक्ष चुनावी सभा की.इसमें वे भाजपा सरकार के खिलाफ जम कर बरसे. तेजस्वी ने कहा कि भाजपा की सरकार में बड़े-बड़े अपराधी व बलात्कारी कमल फूल के साबुन से स्नान कर लेने से पवित्र हो जाते हैं.
यह सरकार जुमलेबाजी की सरकार है. सरकार ने गरीबों की थाली के प्याज को सचिन तेंडुलकर व विराट कोहली की सेंचुरी के भाव कर दिये. लोगों को दाल-भात के साथ प्याज को सूंघ कर खाना पड़ रहा है. आज झारखंड गरीब है, तो उसकी जिम्मेदार भाजपा है. झारखंड में गरीबी सिर्फ महागठबंधन की सरकार ही दूर कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










