ePaper

50 पुड़िया गांजा के साथ दुकानदार का बेटा गिरफ्तार

Updated at : 26 Nov 2019 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
50 पुड़िया गांजा के साथ दुकानदार का बेटा गिरफ्तार

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के जलसार चिल्ड्रेन पार्क के पास पुलिस ने फल दुकान में छापेमारी की. मौके पर से एक पुराने लाल बैग में भरा 50 पुड़िया गांजा व दर्जनों खाली पाउच के साथ पुलिस ने दुकानदार के पुत्र को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दुकानदार पुत्र का नाम आदर्श कुमार साहनी है, जो वहीं […]

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के जलसार चिल्ड्रेन पार्क के पास पुलिस ने फल दुकान में छापेमारी की. मौके पर से एक पुराने लाल बैग में भरा 50 पुड़िया गांजा व दर्जनों खाली पाउच के साथ पुलिस ने दुकानदार के पुत्र को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दुकानदार पुत्र का नाम आदर्श कुमार साहनी है, जो वहीं पार्क के समीप का रहनेवाला बताया जाता है.

पुलिस के अनुसार पूर्व में एक बार उसका पिता गंगा साहनी भी गांजा के साथ पकड़ा गया था. छापेमारी टीम ने बड़े नाटकीय तरीके से उसे गिरफ्तारी किया है. जानकारी के अनुसार, पहले एक कार रोककर चेकिंग की गयी, तो उसके पास से गांजा की एक पुड़िया मिली. पूछताछ में उसने बताया कि सामने फल वाले दुकान से उसने खरीदी है.

इसके बाद सिविल में पीएसआइ अभिषेक ग्राहक बनकर उक्त फल दुकान में पहुंचे और डेढ़ सौ रुपये में एक गांजा की पुड़िया खरीदी. उसके बाद छापेमारी टीम के सभी पुलिसकर्मी आ गये और गांजा के बैग समेत उसे पकड़ लिया. पूछताछ में आदर्श ने नगर पुलिस से कहा कि 50, 100 व 150 रुपये का गांजा पुड़िया तीन तरह से उसके दुकान में बिकती है. उक्त छापेमारी एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर की गयी. छापेमारी टीम में नगर थाने के प्रशिक्षु एसआइ कुमार अभिषेक सहित काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. नगर पुलिस छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola