बालक कांवरिया अगवा, सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2019 3:27 AM
देवघर-सुलतानगंज मुख्य पथ पर जाम देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया स्टैंड से नेपाल के कांवरिया बालक के लापता होने का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही जसीडीह थाने की पुलिस मामले के लिये मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है. जानकारी के मुताबिक नेपाल के सप्तरी जिले के राजविराज निवासी कांवरिये […]
देवघर-सुलतानगंज मुख्य पथ पर जाम
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया स्टैंड से नेपाल के कांवरिया बालक के लापता होने का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही जसीडीह थाने की पुलिस मामले के लिये मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है. जानकारी के मुताबिक नेपाल के सप्तरी जिले के राजविराज निवासी कांवरिये चंदन मंडल का सात वर्षीय पुत्र अनुज कुमार मंडल करीब आठ बजे चौकी पर लेटा था. उठकर कुछ दूरी पर लघुशंका के लिये गया, तभी तीन अज्ञात लोग उसे लेकर गायब हो गया. अन्य कांवरियों ने यह देख उनलोगों का पीछा भी किया, किंतु नहीं पकड़ सके.
घटना के बाद कांवरिये देवघर-सुल्तानगंज मुख्य पथ जाम कर विरोध जता रहे हैं. सड़क पर टायर जलाकर भी विरोध कर रहे हैं.जानकारी के मुताबिक नेपाली कांवरियों का जत्था बस से 40-50 की संख्या में बाबा की दर्शन पूजा के लिये आये हैं. इस क्रम में वे लोग कोठिया स्टैंड पर ही बस लगाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










