बैद्यनाथ मंदिर एक बार फिर तीसरा आइकॉनिक प्लेस

Updated at : 04 Sep 2019 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
बैद्यनाथ मंदिर एक बार फिर तीसरा आइकॉनिक प्लेस

देवघर : स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से 30 स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस में बाबा बैद्यनाथ मंदिर को एक बार फिर तीसरा आइकॉनिक प्लेस के रूप में चयन किया गया है. केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने स्वच्छता व रख-रखाव के मापदंडों को देखते हुए बाबा […]

विज्ञापन

देवघर : स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से 30 स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस में बाबा बैद्यनाथ मंदिर को एक बार फिर तीसरा आइकॉनिक प्लेस के रूप में चयन किया गया है. केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने स्वच्छता व रख-रखाव के मापदंडों को देखते हुए बाबा बैद्यनाथ मंदिर देवघर का चयन किया है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार ने दो सितंबर को घोषणा की.इससे देवघर के लोगों में खुशी है.

दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ भारत मिशन की पांचवी वर्षगांठ पर छह सितंबर को सम्मान समारोह का आयोजन जायेगा. इसमें बाबा बैद्यनाथ मंदिर को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस (एसआइपी) अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए देवघर के डीसी नैंसी सहाय को आमंत्रित किया गया है. केंद्रीय मंत्रालय द्वारा डीसी नैंसी सहाय को पुरस्कार व मोमेंटो दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola