सरकार वादों से मुकर गयी है : हेमंत सोरेन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2019 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : झामुमो की बदलाव यात्रा के प्रथम चरण के अंतिम दिन देवघर के केके स्टेडियम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार वादों से मुकर गयी है. साढ़े चार साल तक कुछ नहीं किया. अब चुनावी जुमला बना कर फिर चुनाव जीतना चाहती है. हेमंत ने कहा […]
विज्ञापन
देवघर : झामुमो की बदलाव यात्रा के प्रथम चरण के अंतिम दिन देवघर के केके स्टेडियम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार वादों से मुकर गयी है. साढ़े चार साल तक कुछ नहीं किया. अब चुनावी जुमला बना कर फिर चुनाव जीतना चाहती है.
हेमंत ने कहा
खेत में पानी नहीं है और सरकार शौचालय बांट रही है. किसानों की आय दोगुनी करने की बात से पीछे हट कर अब उनके बैंक खातों में तीन-तीन हजार भेज रही है. किसान को मालिक से भिखारी बना रही है. झामुमो की सरकार आयी, तो कृषि बैंक खोला जायेगा. इस बैंक में किसानों के लागत मूल्य से दोगुनी दामों पर अनाज लिया जायेगा. किसानों की हरेक समस्या का निदान बैंकों से होगा.
हेमंत ने लिया बाबा का आशीर्वाद
हेमंत सोरेन ने शनिवार को बाबा मंदिर पहुंचे और शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से मंदिर गर्भ गृह में प्रवेश किया. उनके पुश्तैनी पंडा झारखंडी मठपति ने हेमंत सोरेन को पूजा करायी. इसके बाद मंदिर परिसर में बाबा व पार्वती की आरती की. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पूजा-अर्चना के बाद पंडा धर्मरक्षिणी सभा के कार्यालय गये और लोगों से मुलाकात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




