अय्याशी के लिए छिनतई करता है महाकाल ग्रुप

Updated at : 25 Aug 2019 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
अय्याशी के लिए छिनतई करता है महाकाल ग्रुप

बाइक के साथ दबोचा गया सदस्य, किया खुलासा देवघर :महाकाल ग्रुप का एक संदिग्ध सदस्य नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा. उसके पास से एक स्टाइलिश बाइक भी बरामद हुई है. पुलिस को पूछताछ में महाकाल ग्रुप के संदिग्ध सदस्य ने बताया कि खाने-पीने व मौज-मस्ती के लिए ही उनका ग्रुप झपटमारी व छिनतई करता है. […]

विज्ञापन

बाइक के साथ दबोचा गया सदस्य, किया खुलासा

देवघर :महाकाल ग्रुप का एक संदिग्ध सदस्य नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा. उसके पास से एक स्टाइलिश बाइक भी बरामद हुई है. पुलिस को पूछताछ में महाकाल ग्रुप के संदिग्ध सदस्य ने बताया कि खाने-पीने व मौज-मस्ती के लिए ही उनका ग्रुप झपटमारी व छिनतई करता है. पुलिस उसके ग्रुप के सदस्यों का पता करने में जुटी है.
महाकाल ग्रुप के संदिग्ध सदस्य से पुलिस कड़ाई से पूछताछ करने में जुटी है. इस ग्रुप के कुछ सदस्य हथियार भी रखते हैं. ग्रुप के अधिकांश सदस्य टीनेजर्स ही हैं. इनलोगों का हथियार लेकर फोटो खिंचवाने व हथियार के साथ सोशल साइट पर फोटो लगाने का भी जबरदस्त क्रेज है. ग्रुप के सदस्य वाट्सअप के जरिये ही आपसी संपर्क में रहते हैं. इस ग्रुप में करीब पांच दर्जन टीनेजर्स सदस्य हैं. अधिकांश टीनेजर्स ने तो ग्रुप में हथियार के साथ फोटो खिंचवाकर भी डाल रखा है.
इस वाट्सअप ग्रुप की पूरी जानकारी पुलिस को जुलाई में हाथ लगी थी. ग्रुप में जिन टीनेजर्स के हथियार के साथ फोटो डाले हुए थे, उसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर निकाला भी था. कई सदस्यों का आपस में वाट्सअप चैटिंग, जिसमें कई आपत्तिजनक व अपराध से संबंधित चैट शामिल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola