मेले की भीड़ में बड़ी गाड़ियां क्यों, छोटे वाहनों से क्यों नहीं उठाये जा रहे कचरे?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2019 2:39 AM
देवघर :श्रावणी मेला के दौरान शिवगंगा तट कांवरियों से पटा रहता है. शिवगंगा के भीड़ भरे रास्ते में जहां लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं नगर निगम कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर भेज दे रहा है. कचरा उठाव के लिए ट्रैक्टर के घुस जाने के कारण शिवभक्तों को काफी परेशानी हो रही […]
देवघर :श्रावणी मेला के दौरान शिवगंगा तट कांवरियों से पटा रहता है. शिवगंगा के भीड़ भरे रास्ते में जहां लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं नगर निगम कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर भेज दे रहा है. कचरा उठाव के लिए ट्रैक्टर के घुस जाने के कारण शिवभक्तों को काफी परेशानी हो रही है.
शिवगंगा में जाम की स्थिति बन जा रही है. सुल्तानगंज से लंबी दूरी तय कर गंगाजल लेकर आने वाले कांवरिये कचरा उठाव वाले ट्रैक्टर से असहज महसूस कर रहे हैं. नगर निगम के पास कचरा उठाव के लिए बड़ी तादाद में छोटी गाड़ियां हैं. फिर भी निगम बड़ी गाड़ियां भेज दे रहा है. इस अनदेखी से लोगों में भी रोष देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










