देवघर : विधायक ढुल्लू महतो, गायक अरविंद अकेला पहुंचे बाबा मंदिर, एक लाख कांवरियों ने किया जलार्पण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2019 5:40 AM
विज्ञापन
देवघर : बाबा मंदिर में बुधवार को जलार्पण करने के लिये आम लोगों के अलावा कई खास लोग भी पहुंचे. इनमें बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो भी थे. वे सपरिवार बाबा मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. साथ ही भोजपुरी गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू सहित कई ज्यूडिसियल पदाधिकारियों ने भी पूजा की. इन लोगों […]
विज्ञापन
देवघर : बाबा मंदिर में बुधवार को जलार्पण करने के लिये आम लोगों के अलावा कई खास लोग भी पहुंचे. इनमें बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो भी थे.
वे सपरिवार बाबा मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. साथ ही भोजपुरी गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू सहित कई ज्यूडिसियल पदाधिकारियों ने भी पूजा की. इन लोगों ने शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से जलार्पण किया. बुधवार को पट बंद होने तक एक लाख से अधिक कांवरियों ने जलार्पण किया. वहीं 4,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम कूपन के माध्यम से जल चढ़ाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










