देवघर : डेढ़ लाख भक्त पहुंचे बाबाधाम, आज सोमवारी व प्रदोष का संयोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : सावन की दूसरी सोमवारी को जलार्पण के लिए भक्तों का उत्साह रविवार से ही चरम पर दिखा. रविवार को बाबा पट बंद होने तक बैद्यनाथ पर 1.50 लाख से अधिक कांवरियों ने जलार्पण किया. दूसरी सोमवारी को प्रदोष तिथि होने की वजह से शुभ मुहूर्त का संयोग और खास हो गया है. ऐसी […]
विज्ञापन
देवघर : सावन की दूसरी सोमवारी को जलार्पण के लिए भक्तों का उत्साह रविवार से ही चरम पर दिखा. रविवार को बाबा पट बंद होने तक बैद्यनाथ पर 1.50 लाख से अधिक कांवरियों ने जलार्पण किया. दूसरी सोमवारी को प्रदोष तिथि होने की वजह से शुभ मुहूर्त का संयोग और खास हो गया है. ऐसी मान्यता है कि सावन में प्रदोष तिथि पर जलार्पण व व्रत रखने से बाबा भोलेनाथ मनोकामना पूरी करती हैं. इस शुभ मुहूर्त पर जलार्पण के लिए सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर निकले कांवरियों का हुजूम बाबा नगरी में देर रात ही उमड़ पड़ा. प्रशासन भी शिवभक्तों के सुलभ जलार्पण के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.
प्रशासन ने दूसरी सोमवारी को तीन लाख से अधिक कांवरियों के आने की संभावना जतायी है. रविवार दोपहर बाद से ही पूरे कांवरिया पथ में कांवरियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गयी. प्रशासन ने रविवार व सोमवार को शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था बंद कर दी है. साथ ही श्रावणी मेला के दौरान डाक बम के लिए भी प्रशासन की ओर से कोई विशेष सुविधा बंद रखी गयी है. सोमवार को भी कूपन की व्यवस्था पूरी तरह से बंद रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




