ePaper

न्यू सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो का वन-वे

Updated at : 22 Jul 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
न्यू सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो का वन-वे

देवघर : श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की भीड़ व ऑटो के जाम से निबटने के लिए ऑटो आने जाने के लिए जसीडीह स्टेशन पर वन वे बनाया गया है. अब इसी रूट से सभी ऑटो का न्यू सर्कुलेटिंग एरिया आना जाना होगा. रविवार को जसीडीह स्टेशन में रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ व ऑटो स्टैंड […]

विज्ञापन

देवघर : श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की भीड़ व ऑटो के जाम से निबटने के लिए ऑटो आने जाने के लिए जसीडीह स्टेशन पर वन वे बनाया गया है. अब इसी रूट से सभी ऑटो का न्यू सर्कुलेटिंग एरिया आना जाना होगा.

रविवार को जसीडीह स्टेशन में रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ व ऑटो स्टैंड के ठेकेदार के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर मानस मिश्रा ने बताया कि जसीडीह स्टेशन पर टेंपो के लिए स्टैंड बन कर तैयार हो गया है.
नीचे बाजार की तरफ के रास्ते से ऑटो चढ़कर ऊपर तलाब पर बने स्टैंड पर जायेंगे. जहां यात्रियों को उतार कर वापस ट्रेन से आने वाले यात्रियों को लेकर न्यू सर्कुलेटिंग एरिया के पुराने गेट होकर जायेंगे. इससे सड़क पर जाम नहीं लगेगा. यात्रियों को भी परेशानी नहीं होगी.
साथ ही कहा कि चार पहिया वाहन के लिए भी रूट तय किया गया है. जिसमें चार पहिया वाहन मुख्य बाजर में यात्री को छोड़ कर वापस चले जायेंगे. जिससे पुराना सर्कुलेटिंग एरिया में भी जाम नहीं लगेगा. साथ ही यात्रियों व कांवरियों की सुविधा के लिए कई अन्य लेकर विचार किये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola