पुलिसकर्मी के घर नकदी व जेवरात समेत दो लाख की चोरी
Updated at : 21 Jul 2019 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

वारदात : घर में ताला बंद कर मई में गये थे पैतृक घर दरभंगा दो महीने बाद लौटे तो मुख्य गेट सहित कमरे, गोदरेज व लॉकर का ताला मिला टूटा 20 मई को वापस लौटे थे देवघर : नगर थानांतर्गत शिवपुरी छत्तीसी मुहल्ले में खादी बोर्ड कार्यालय के समीप निवासी रिटायर पुलिसकर्मी परमानंद चौधरी के […]
विज्ञापन
वारदात : घर में ताला बंद कर मई में गये थे पैतृक घर दरभंगा
दो महीने बाद लौटे तो मुख्य गेट सहित कमरे, गोदरेज व लॉकर का ताला मिला टूटा
20 मई को वापस लौटे थे
देवघर : नगर थानांतर्गत शिवपुरी छत्तीसी मुहल्ले में खादी बोर्ड कार्यालय के समीप निवासी रिटायर पुलिसकर्मी परमानंद चौधरी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी रुपये व सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. गृहस्वामी ने नगर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है.
जिक्र है कि 24 मई को अपना घर में ताला बंद कर पैतृक गांव बिहार अंतर्गत दरभंगा चले गये. वहां से 20 मई को वापस लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला लटका पाया व दरवाजे की कुंडी उखड़ा हुआ था. अंदर के दो गेट सहित भीतर घर का सारा ताला टूटा था. कमरों का सामान बिखरा हुआ पाया.
गोदरेज सहित उसके अंदर का लॉकर टूटा था. नकद 20,000 रुपये सहित सोने-चांदी के जेवर व कपड़ा आदि अन्य सामान गायब थे. गृहस्वामी ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बतायी है. मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




