अलग-अलग घटनाओं में कांवरिया समेत छह की मौत
Updated at : 20 Jul 2019 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने से यूपी के कांवरिया की मौत देवघर : शिवगंगा के समीप जय मंगला आश्रम में आराम करने के दौरान उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) जिले के सिरसा थाना क्षेत्र के मालाकपुरा रामनगर निवासी कांवरिया गौरी शंकर पटेल (40) की अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गयी. 22 साथियों के जत्थे में वह कांवर […]
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने से यूपी के कांवरिया की मौत
देवघर : शिवगंगा के समीप जय मंगला आश्रम में आराम करने के दौरान उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) जिले के सिरसा थाना क्षेत्र के मालाकपुरा रामनगर निवासी कांवरिया गौरी शंकर पटेल (40) की अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गयी. 22 साथियों के जत्थे में वह कांवर यात्रा में आया था.
पैदल सुल्तानगंज से आने के दौरान गुरुवार देर रात करीब 12 बजे उसे बुखार जैसा लगने लगा. अचानक उसे कंपकंपी होने लगा, तो भतीजे राम कुमार पटेल ने 108 एंबुलेंस की मदद से रात में ही चाचा को सदर अस्पताल लाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ राहत मिली तो अपने पुरोहित के आश्रम में आराम करने चल दिया.
वहां पहुंचने पर स्नान किया और भतीजे से पूजा कराने कहा. भतीजे ने सुबह मंदिर चलने की बात कही, तो चादर तानकर गौरी शंकर सो गया. सुबह में वह सोया रहा. नहीं जगने पर उठाने की कोशिश की गयी. कोई गतिविधि नहीं होने पर मामले की सूचना नगर थाने को दी गयी. इसके बाद नगर थाने से एएसआइ संजय शर्मा छानबीन में पहुंचे. साथियों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद वे लोग गौरीशंकर का शव लेकर गांव के लिए निकल गये.
श्रावणी मेला ड्यूटी में आये गिरिडीह के होमगार्ड की मौत
देवघर : श्रावणी मेला ड्यूटी में आये गिरिडीह के होमगार्ड जवान की शुक्रवार को मौत हो गयी. मृतक होमगार्ड जवान का नाम शिवशंकर कुमार (45) है, जो गिरिडीह जिले के पचम्बा बोड़ो का रहनेवाला था. मेला ड्यूटी के लिए वह 10 जुलाई को अपने साथियों के साथ देवघर आया था. यहां सभी को आरएल सर्राफ स्कूल में ठहराया गया. गुरुवार देर रात करीब 11 बजे अचानक उसके पेट में तेज दर्द होने लगा. अपने साथी सुदामा दास को उठाकर उसने इसकी जानकारी दी.
इसके बाद साथियों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसकी सूचना डॉक्टर ने बैद्यनाथधाम ओपी को दी. इसके बाद ओपी प्रभारी पहुंचे और उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डॉक्टर को दिये बयान में सुदामा ने बताया कि शिवशंकर की ड्यूटी सरकार भवन से परमेश्वर दयाल रोड बरमसिया तक थी. रात 12 बजे उसे ड्यूटी जाना था. इसके पहले ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी.
हटिया रोड से एक व्यक्ति का शव बरामद
मधुपुर : रामचंद्र बाजार हटिया रोड के निकट स्थित एक गली से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान शहर के चांदमारी मोहल्ला निवासी गुजर हाड़ी के रूप में किया गया है. गुजर की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है.

डढ़वा नदी के सुरा-तिलौना घाट से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद
शव के पास से एक काला बैग बरामद, बैग में मिले कपड़े व सत्संग आश्रम से संबंधित कागजात
पश्चिम बंगाल के रहने वाले के तौर पर मृतक की हुई पहचान
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सत्संग सुरातिलौना मुहल्ला स्थित डढ़वा नदी घाट से पुलिस ने 50 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया. जिसे पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. शव की कुछ दूरी पर से पुलिस ने एक काला बैग बरामद किया, जिसमें कुछ कपड़े व कागजात पाये गये. उक्त कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के नाॅर्थ चौबीस परगना जिले के नीलगंज रोड गांधीनगर निवासी नारायण रॉय के रूप में की गयी है.
हालांकि पुलिस ने अज्ञात के तौर पर मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. पोस्टमार्टम के बाद उसका शव 72 घंटे तक सदर अस्पताल में सुरक्षित रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी ने आवेदन भी दिया है. मृतक की पहचान बैग से बरामद सत्संग आश्रम से दी गयी पर्ची से की जा रही है. नगर पुलिस के मुताबिक शव पानी में अर्धनग्न हालत में बरामद किया गया है. उसके कान से खून भी बहता हुआ पाया गया और शरीर के कई जगहों पर फोड़ा भी था.
अज्ञात शव बरामदगी की सूचना पर नगर थाने से एसआइ जेनुल आवेदिन वहां पुलिस बलों के साथ पहुंचे. शव निकालने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया. फिर एसआइ जैनुल बैग से बरामद कागजातों को लेकर सत्संग आश्रम भी पहुंचे. छानबीन में प्रबंधन द्वारा उन्हें बताया कि संभवत: प्रसाद लेने के लिए वह आया होगा, क्योंकि बरामद पर्ची प्रसाद से संबंधित है.
यह भी बताया गया कि उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं होगा, इसलिए उसे आश्रम में ठहरने की इजाजत नहीं मिली होगी. एसआइ जैनुल ने बताया कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चलेगा. उधर मृतक के परिजन से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है. परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत
देवघर : सड़क हादसे में घायल एक अज्ञात 45 वर्षीय व्यक्ति को 108 एंबुलेंस द्वारा देवघर सदर अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. एंबुलेंस वालों ने बताया कि घायल हालत में उक्त व्यक्ति को सरैयाहाट इलाके से इलाज के लिए पहुंचाया गया. शव को पहुंचाने के बाद चालक एंबुलेंस लेकर निकल गया. मृतक के शरीर में कई जगह जख्म पाये गये है. उसके पैर में महरम पट्टी भी की गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि कहीं सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ होगा. किसी ने प्राथमिक उपचार के लिए सरैयाहाट सीएचसी पहुंचाया होगा. वहां से रेफर करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस वालों द्वारा यहां भेजा गया होगा. इसकी सूचना सदर अस्पताल के डॉक्टर द्वारा बैद्यनाथधाम ओपी को भेजा गया. इसके बाद पुलिस छानबीन के लिए पहुंची. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.
विषैला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
देवघर : रहस्यमय परिस्थिति में विषैला पदार्थ खाने के बाद गंभीर हालत में परिजनों ने दुमका जिलांतर्गत हंसडीहा थाना क्षेत्र के बहिराडीह गांव निवासी अशोक राउत की पत्नी सोनी देवी (26) को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया. यहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित करते हुए सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी गयी. ओपी प्रभारी जांच में पहुंचे, तो बताया गया कि उसने भूलवश जूं मारने की दवा खा ली थी. इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए यहां लाया था. मृतका का मायका मोहनपुर थाना क्षेत्र के खासपालक गांव में है. उसके पिता मोहन राउत ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि सोनी की मौत मामले में उसके ससुराल वालों का कोई दोष नहीं है. सोनी को तीन बच्चे भी हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन