श्रावणी मेले से श्रेष्ठ भारत की कल्पना होगी साकार

बासुकीनाथ : बासुकीनाथ में श्रावणी मेला का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि श्रावणी मेला के जरिये श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार हो सकती है. राष्ट्र विरोधी शक्तियों से निबटना होगा. कृषि आशीर्वाद योजना को लेकर किसानों के बीच गलत प्रचार करनेवाले को जेल भेजना होगा. उन्होंने ओलचिकी भाषा के शिक्षकों […]
बासुकीनाथ : बासुकीनाथ में श्रावणी मेला का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि श्रावणी मेला के जरिये श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार हो सकती है. राष्ट्र विरोधी शक्तियों से निबटना होगा. कृषि आशीर्वाद योजना को लेकर किसानों के बीच गलत प्रचार करनेवाले को जेल भेजना होगा.
उन्होंने ओलचिकी भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति दो सप्ताह में करने की बात कही. सीएम ने कहा : बासुकीनाथ शिवगंगा का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. तारापीठ, मलुटी, बासुकीनाथ एवं देवघर को विकसित कर यहां पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा. झारखंड तेजी से विकास की ओर अग्रसर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




