ससुरालवालों ने दामाद की कर दी हत्या
Updated at : 08 Jul 2019 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के बंदे गांव में सारठ निवासी 30 वर्षीय युवक ममलेश्वर कुमार पंडित के कुआं से शव मिलने के मामले में पिता टेको पंडित के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. सारठ थाना क्षेत्र के शांति चौक गांव निवासी टेको पंडित ने बताया कि ममलेश्वर की शादी सात […]
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के बंदे गांव में सारठ निवासी 30 वर्षीय युवक ममलेश्वर कुमार पंडित के कुआं से शव मिलने के मामले में पिता टेको पंडित के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. सारठ थाना क्षेत्र के शांति चौक गांव निवासी टेको पंडित ने बताया कि ममलेश्वर की शादी सात साल पहले बंदे गांव निवासी दुलाल पंडित की पुत्री राबड़ी देवी के साथ हुई थी. इस दौरान उसे एक पुत्र व पुत्री हुआ था. शनिवार की सुबह को ससुराल वालों ने उसे फोन कर ससुराल बुलाया था.
इसके बाद दोपहर को ससुराल वालों ने फोन कर जानकारी दी कि कुआं में डूबकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ बंदे पहुंचकर देखा कि ममलेश्वर का शव कुआं में पड़ा हुआ है. ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर भाग गये हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दुलाल पंडित, कुशमी देवी, सरलु पंडित, राबड़ी देवी व सारठ थाना क्षेत्र के केराबांक गांव निवासी नकुल पंडित, कुण्डा थाना क्षेत्र के सरकंडी निवासी कोल्हा पंडित व केदार पंडित ने मिलकर बेटे की हत्या कर दी व साक्ष्य छिपाने की नियत से शव कुआं में फेंक दिया हैं. घटना को लेकर पिता ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस एफआइआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




