श्रावणी मेला-2019 : कांवरियों के लिए देवघर-बासुकीनाथ पथ पर बिछेगा बालू, सहरसा से भागलपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Updated at : 07 Jul 2019 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेला-2019 : कांवरियों के लिए देवघर-बासुकीनाथ पथ पर बिछेगा बालू, सहरसा से भागलपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

हाइमास्ट लाइट से जगमगायेगा कांवरिया पथ, सुरक्षा के लिए बनेगा नियंत्रण कक्ष कांवरियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए होगा विशेष इंतजाम देवघर : श्रावणी मेला-2019 को लेकर चल रही तैयारी अंतिम चरण में है. देवघर-बासुकीनाथ एनएच के किनारे पांच फुट चौड़ी परिधि में बालू बिछाया जायेगा. श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में कांवरिया […]

विज्ञापन
हाइमास्ट लाइट से जगमगायेगा कांवरिया पथ, सुरक्षा के लिए बनेगा नियंत्रण कक्ष
कांवरियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए होगा विशेष इंतजाम
देवघर : श्रावणी मेला-2019 को लेकर चल रही तैयारी अंतिम चरण में है. देवघर-बासुकीनाथ एनएच के किनारे पांच फुट चौड़ी परिधि में बालू बिछाया जायेगा. श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में कांवरिया कांवर लेकर बाबाधाम से बासुकीनाथ जाते हैं. इस दौरान पक्की सड़क पर चलने से कांवरियों को परेशानी होती है. इस कारण एनएच की ओर से 44 किलोमीटर तक इस पैदल मार्ग पर बालू बिछाने का टेंडर निकाला गया है. जिला प्रशासन के अनुसार, कांवरिया पथ व रूट लाइन में रोशनी के लिए आस्का लाइट के अलावा हाइमास्ट लाइट लगायी जायेंगी. श्रद्धालुओं की भीड़ व सुरक्षा को देखते हुए शिवगंगा पर हाइमास्ट लाइट विशेष रूप से लगायी जा रही है.
रूट लाइन में नंदन पहाड़ के बाद चमारीडीह से कुमैठा तक करीब दो दर्जन से ज्यादा आस्का लाइट लगाने के लिए कार्यों का आवंटन कर दिया गया है. साथ ही हीलियम बैलून में लगे कैमरे से निगरानी की जायेगी. इससे कांविरयों की सुरक्षा का ध्यान रखा जायेगा.
जमुई के रास्ते सुलतानगंज जायेंगे कांवरियों के बड़े वाहन
लखीसराय : घोरघट स्थित बेली ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से इस बार कांवरियों के बड़े वाहन जमुई के रास्ते सुलतानगंज जायेंगे. बड़े वाहनों को शहर के विद्यापीठ चौक से डायवर्ट कर तेतरहाट व जमुई के रास्ते सुलतानगंज भेजा जायेगा. डीएम शोभेंद्र कुमार चौधरी ने पथ प्रमंडल, लखीसराय के कार्यपालक अभियंता को चिट्ठी भेज कर तीन जगहों पर सूचना पट्ट लगाने को कहा है. एनएच 80 पर टॉल प्लाजा, विद्यापीठ चौक एवं समाहरणालय के पास जमुई मोड़ पर 10 जुलाई तक सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया गया है.
सहरसा से भागलपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
सहरसा : सावन महीने में सहरसा से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. रेलवे बोर्ड जल्द ही इसकी स्वीकृति देगी. हाजीपुर जोन के अधिकारियों ने स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है.
संभावना है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जायेगी. अधिकारियों के अनुसार, कोसी क्षेत्र से रोजाना हजारों श्रद्धालु भागलपुर जाते हैं. हालांकि, पिछले वर्ष ही सितंबर माह से इस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया था. सहरसा से भागलुर के बीच पिछले वर्ष स्पेशल ट्रेन ट्रायल पर चलायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola