अब जसीडीह स्टेशन पर लहरायेगा तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

देवघर : जसीडीह स्टेशन पर अब हमेशा तिरंगा झंडा लहरायेगा. श्रावणी मेला से पहले जसीडीह स्टेशन पर तिरंगा लगाने की स्वीकृति मिल गयी है. 26 जून को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर देश की आन, बान व शान तिरंगा को जसीडीह स्टेशन पर लगाने का प्रस्ताव दिया था, जिसकी […]

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह स्टेशन पर अब हमेशा तिरंगा झंडा लहरायेगा. श्रावणी मेला से पहले जसीडीह स्टेशन पर तिरंगा लगाने की स्वीकृति मिल गयी है. 26 जून को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर देश की आन, बान व शान तिरंगा को जसीडीह स्टेशन पर लगाने का प्रस्ताव दिया था, जिसकी स्वीकृति रेल मंत्री ने 27 जून को ही दे दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेलवे के अधिकारी को श्रावणी मेला से पहले तिरंगा लगाने का निर्देश दिया. सांसद ने बताया कि जसीडीह स्टेशन का सौंदर्यीकरण हो रहा है. बाबानगरी आने वाले यात्री सालोंभर जसीडीह स्टेशन से अपना सफर तय करते हैं. यह तिरंगा जसीडीह स्टेशन को आकर्षक बनायेगा. लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola