बाइक बिक्री के नाम पर 35 हजार रुपये की ठगी

Updated at : 21 Jun 2019 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक बिक्री के नाम पर 35 हजार रुपये की ठगी

देवघर : आर्मी मैन का झांसा देकर पालोजोरी के एक युवक से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 35 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पालोजोरी निवासी कुंदन कुमार ने साइबर थाने देवघर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जिक्र है कि उसे ऑनलाइन बाइक पसंद आया. आर्मी […]

विज्ञापन

देवघर : आर्मी मैन का झांसा देकर पालोजोरी के एक युवक से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 35 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पालोजोरी निवासी कुंदन कुमार ने साइबर थाने देवघर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जिक्र है कि उसे ऑनलाइन बाइक पसंद आया.

आर्मी मैन का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उसे 80 हजार रुपये की बाइक की ऑनलाइन कीमत 35 हजार तय की. इसके बाद उसके झांसे में फंसकर कुंदन ने उक्त रुपये ऑनलाइन उसके एकाउंट में पेटीएम द्वारा ट्रांसफर कर दिये. फिर उसने पार्सल के लिए 10000 रुपये मांगा, तो उसे ठगी के शिकार होने की शंका हुई. तब वह शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा. समाचार लिखे जाने तक साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola