जसीडीह स्टेशन से बांका के 12 नाबालिग बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2019 1:33 AM
देवघर : जसीडीह आरपीएफ ने स्टेशन परिसर से 12 नाबालिग बच्चों को कब्जे में लेकर चाइल्डलाइन को सौंप दिया है. एक नंबर प्लेटफार्म पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मानस मिश्रा के नेतृत्व में जांच पड़ताल कर रहे थे. इसी क्रम में पुलिस ने आरएमएस कार्यालय समीप 12 नाबालिग बच्चे को बैठा देखा. पुलिस ने परिजनों व अभिभावक […]
देवघर : जसीडीह आरपीएफ ने स्टेशन परिसर से 12 नाबालिग बच्चों को कब्जे में लेकर चाइल्डलाइन को सौंप दिया है. एक नंबर प्लेटफार्म पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मानस मिश्रा के नेतृत्व में जांच पड़ताल कर रहे थे.
इसी क्रम में पुलिस ने आरएमएस कार्यालय समीप 12 नाबालिग बच्चे को बैठा देखा. पुलिस ने परिजनों व अभिभावक के बारे में पूछताछ की, पर वह किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे सके. नाबालिग ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति उन्हें ओड़िशा के भुवनेश्वर में पढ़ाई के लिए ले जा रहा है. इस क्रम में पुलिस को देखते ही बच्चों को ले जाने वाले भाग निकला. पुलिस ने बताया कि सभी नाबालिग बिहार अंतर्गत बांका जिला के चलना गांव के रहने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










