प्रदीप की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 17 जून काे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2019 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपित विधायक प्रदीप यादव की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर अब 17 जून को सुनवाई होगी. सेशन जज एक मो नसीरुद्दीन की अदालत में यह याचिका विचारधीन है जिसमें पहले से केस डायरी की मांग कोर्ट ने की थी. महिला थाना से न्यायालय के […]
विज्ञापन
देवघर : महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपित विधायक प्रदीप यादव की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर अब 17 जून को सुनवाई होगी. सेशन जज एक मो नसीरुद्दीन की अदालत में यह याचिका विचारधीन है जिसमें पहले से केस डायरी की मांग कोर्ट ने की थी.
महिला थाना से न्यायालय के आदेश पर केस डायरी भेज दी गयी, जिसे लोक अभियोजक द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. पहले से इस याचिका पर सुनवाई की तिथि 11 जून को निर्धारित थी व केस डायरी की मांग की गयी थी. कोर्ट के आदेश पर केस डायरी त्वरित गति से जमा कर दी गयी. न्यायालय में विस्तार से बहस सुनने के लिए अगली तिथि 17 जून को निर्धारित कर दी गयी है.
निर्धारित तिथि को दोनों पक्षों की बहस होगी. मालूम हो कि यह मामला लोक सभा चुनाव के पहले हुआ था जिसमें झाविमो की एक नेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस घटना को लेकर महिला थाना में एफआइआर दर्ज कर कोर्ट भेज दिया है. इसमें प्रदीप यादव के अलावा होटल शिव सृष्टि पैलेस के प्रोपराइटर व अन्य को आरोपित बनाया है. केस की सूचक पीड़ित महिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




