मौसम की ट्रैकिंग के लिए छोड़ा गया यंत्र करौं में गिरा, घंटों बना रहा कौतूहल का केंद्र
Published by : BALRAM Updated At : 06 Jun 2026 7:58 PM
मधुपुर3 पैराशुट के सहारे उतरा मौसम ट्रैकिंग यंत्र, देखने उमड़ी भीड़
करौं. प्रखंड के प्रतापपुर और चांदचौरा गांव के बीच शनिवार दोपहर एक पैराशुट युक्त यंत्र के अचानक गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. अज्ञात वस्तु के गिरने की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये. सूचना मिलने पर करौं थाना पुलिस और प्रखंड प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. बाद में कोलकाता से यंत्र की ट्रैकिंग करते हुए पहुंचे मौसम एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट की. अधिकारियों ने बताया कि यह यंत्र पश्चिम बंगाल के सिउड़ी जिले के चंद्रपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मॉनसून संबंधी जानकारी एकत्र करने के उद्देश्य से छोड़ा गया था. यंत्र को पैराशुट के माध्यम से ऊंचाई पर भेजा जाता है और इसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाती है. अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2007 से मॉनसून पूर्व तथा अक्तूबर-नवंबर तक समय-समय पर मौसम की ट्रैकिंग के लिए ऐसे यंत्र छोड़े जाते हैं. यह उपकरण लगभग 42 किलोमीटर तक वायुमंडल में जाकर विभिन्न मौसम संबंधी आंकड़े भेजता है. निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह पैराशुट की सहायता से जमीन पर उतरता है. इधर, घटना की सूचना पाकर बीडीओ ऋषि राज, थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती पुलिस बलों के साथ मौसम विभाग का गिरने वाला यंत्र के स्थान पर पहुंचे. साथ ही कोलकाता से पहुंचे अधिकारियों के साथ बातचीत की और मामले की जानकारी ली. मौसम विभाग के गिरे सामान को विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र से अपने साथ ले जाया गया. बीडीओ ऋषि राज ने बताया मौसम विभाग द्वारा छोड़े गये यंत्र से किसी प्रकार का क्षति नहीं हुआ है और स्थिति सामान्य है. यंत्र को वे लोग अपने साथ ले गये. — मौसम विज्ञान केंद्र ने मॉनसून की निगरानी के लिए लॉन्च किया पैराशुट युक्त यंत्र 42 किमी की उड़ान के बाद करौं में गिरा मौसम विभाग का उपकरण मॉनसून की जानकारी जुटाने निकला यंत्र पहुंचा करौं के खेतों में मॉनसून की टोह लेने वाला यंत्र खेत में गिरा, घंटों बना रहा कौतूहल का केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










