पुलिस कस्टडी से गिट्टी लोड दो ट्रक फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2019 3:27 AM
देवघर : गुरुवार अहले सुबह करीब चार बजे नगर पुलिस कस्टडी से दो गिट्टी लोड ट्रक भगा लिया गया. घटना की भनक लगते ही नगर पुलिस दोनों ट्रकों की खोजबीन में जुटी है. ट्रकों को खोजने के लिये पुलिस ने देवघर-जसीडीह रोड में कई घंटे छान मारा. इस क्रम में कोई भनक पुलिस को नहीं […]
देवघर : गुरुवार अहले सुबह करीब चार बजे नगर पुलिस कस्टडी से दो गिट्टी लोड ट्रक भगा लिया गया. घटना की भनक लगते ही नगर पुलिस दोनों ट्रकों की खोजबीन में जुटी है. ट्रकों को खोजने के लिये पुलिस ने देवघर-जसीडीह रोड में कई घंटे छान मारा. इस क्रम में कोई भनक पुलिस को नहीं लगी.
जानकारी के मुताबिक भागने वाले ट्रकों का नंबर बीआर 01 जीजी 9784 व बीआर 46 जी 5355 है. दो दिन पूर्व रात्रि में डीटीओ फिलबीयूस बारला व खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने संयुक्त अभियान चलाकर नौ गिट्टी लोड ट्रकों को पकड़ा था. मौके पर ट्रक वाले खनन राजस्व संबन्धी कागजात नहीं दिखा पाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










