केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई नौवीं बोर्ड की परीक्षा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

जैक की ओर से आयोजित वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जैक द्वारा नौवीं बोर्ड की दो दिवसीय वार्षिक परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी. परीक्षा के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. जिसमें शहर के रेड कारपेट में 437 में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पीएम श्री तिलक कला मध्य विद्यालय में 310 में पांच अनुपस्थित, न्यू संत जेवियर्स में 400, महाविद्यालय में 378, संत जोसेफ में 503 में तीन अनुपस्थित रहे. अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय में 594 में छह अनुपस्थित, एमएलजी उच्च विद्यालय में 668 में चार अनुपस्थित, अंची देवी मध्य विद्यालय 182 में एक अनुपस्थित रहे. वहीं, प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर प्लस टू विद्यालय में 195, मध्य विद्यालय जामा में 218 में दो अनुपस्थित, मध्य विद्यालय पाथरोल में 238 में तीन अनुपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola