नौकरी के नाम पर एक लाख की ठगी, साइबर थाने में शिकायत

देवघर : प्राइवेट कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर चांदनी चौक निवासी राजवीर नाम के एक व्यक्ति से एक लाख रुपये से अधिक राशि की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में राजवीर ने अज्ञात एकाउंट धारकों व अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत दी है. जिक्र है […]
देवघर : प्राइवेट कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर चांदनी चौक निवासी राजवीर नाम के एक व्यक्ति से एक लाख रुपये से अधिक राशि की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में राजवीर ने अज्ञात एकाउंट धारकों व अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत दी है. जिक्र है कि नौकरी के लिए ऑनलाइन एचसीएल टेक्नोलॉजी में आवेदन किया था.
साक्षात्कार के लिए 12 फरवरी को स्वीकृति पत्र मिला. टेलीफोन द्वारा साक्षात्कार लेने के बाद 26 फरवरी को बांड सिक्योरिटी के रूप में 10500 रुपये जमा कराया. फिर दो बार में रंजीत नाम के एक व्यक्ति के एकाउंट में 15500 व 25500 रुपये जमा कराया गया. एचआर को कमीशन देने के नाम पर 49,995 रुपये मांगे गये. वहीं सिटी बैंक में एकाउंट खुलवाने के नाम पर 15,000 रुपये मांगे गये.
यह राशि भी उसने जमा कर दी, तो 15 मई को योगदान करने को कहा गया. उक्त संस्थान में जब राजवीर योगदान करने गया, तब पता चला कि उसके नाम का कोई ऑफर लेटर ही नहीं बना है. इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और शिकायत लेकर साइबर थाना पहुंचा. समाचार लिखे जाने तक साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




