निकाय चुनाव की अंतिम कागजी प्रक्रिया मधुपुर में करने की मांग

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
निकाय चुनाव की अंतिम कागजी प्रक्रिया मधुपुर में करने की मांग

नप चुनाव की वार्ड पार्षद प्रत्याशी ने उठाया मामला

विज्ञापन

मधुपुर. नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के लिए प्रत्याशी रही शबाना परवीन ने निकाय चुनाव की अंतिम कागजी प्रक्रिया मधुपुर में संपन्न कराने की मांग डीसी व मंत्री हफीजुल हसन से की है. उन्होंने कहा है कहा कि वे वर्ष 2008 से चुनाव लड़ती आ रही हैं और लगातार तीन बार वार्ड पार्षद रह चुकी हूं. 2008 से 2026 तक के सभी नगर निकाय चुनाव में सभी कागजी प्रक्रियाएं मधुपुर में अनुमंडल कार्यालय के नियंत्रण कक्ष और बनाकर संपन्न कराया गया था. जिसमें नामांकन,आय-व्यय का ब्यौरा जमा करना, चुनावी परिणाम (गिनती की प्रक्रिया) आदि शामिल हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि इस वर्ष यानि 2026 में हुए चुनाव के अंतिम आय-व्यय का ब्यौरा आगामी 19 मार्च को देवघर जा कर जमा करने का निर्देश दिया गया है. यह सरासर प्रशासन की मनमानी को दर्शाता है. अभी रमजान का महीना चल रहा है, लोग रोजा रख कर वहां से जायेंगे, इनमें महिला प्रत्याशी भी होंगी और संभव है कि 19 मार्च को चांद रात हो जाये. ऐसे में लोगों को शारीरिक मानसिक परेशानी होगी. पूर्व पार्षद ने मांग की है कि मधुपुर निकाय चुनाव की अंतिम कागजी प्रक्रिया को भी मधुपुर में सुनिश्चित कराया जाये.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola