हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की मजबूती का आधार : दिनेश

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की मजबूती का आधार : दिनेश

मधुपुर: हिंदू महासम्मेलन का हुआ आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के मीना बाजार स्थित गांधी मैदान में सर्व सनातन हिंदू समाज के तत्वावधान में रविवार को हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ गोपाल प्रसाद ने की. कार्यक्रम में सर्व सनातन हिंदू समाज के सरस्वती बस्ती, सुभाष बस्ती व गोकुलधाम बस्ती के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान के साथ हवन-पूजन से किया गया. इसके बाद अतिथियों का परिचय व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सामूहिक गीत धर्मेंद्र व व्यक्तिगत गीत मनोज सिंह ने प्रस्तुत किया. मौके पर मुख्य अतिथि संत विनोद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने सभी हिंदू समाज को संगठित होकर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया. मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख दिनेश ने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की मजबूती का आधार है. उन्होंने समाज में जागरूकता, संगठन व संस्कारों के संरक्षण पर विशेष बल दिया. वहीं विशिष्ट अतिथि आर्य समाज के पुरोहित पंडित श्यामकांत शास्त्री, नगर संघ चालक ब्रह्मदेव समेत कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया. कार्यक्रम का मंच संचालन रामअचल व पंचानन पांडेय ने किया. इस अवसर पर दर्जनों धर्मप्रेमी, समाजसेवी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक मुकेश कुमार, सह संयोजक संजय कुमार मंडल, सचिव प्रकाश चमड़िया, कोषाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, विनय वर्मा, विवेक मिश्रा, नीलू शर्मा, मनोज साव, बिपिन कुमार, मदन मोहन मिश्रा, श्रीकांत, प्रवीण, प्रभाकर, निखिल, घनश्याम चौधरी जयराज, विवेक कुमार यादव, राजेश कुमार, सागर, संतोष भगत, बैजनाथ रजक, हरिश्चंद्र, सुनीता आर्या, प्रकाश पंडित, अशोक गोंड, सत्यनारायण रवानी, राजेश कुमार दास, अजय सिंह, बालकृष्ण चौधरी, रमन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola