श्रीराम राज्याभिषेक और राम राज की स्थापना का मार्मिक चित्रण

Updated:
विज्ञापन
श्रीराम राज्याभिषेक और राम राज की स्थापना का मार्मिक चित्रण

श्रीराम के राज्याभिषेक व राम राज की स्थापना के साथ श्रीराम कथा का हुआ समापन

विज्ञापन

पालोजोरी. ब्लॉक रोड लखी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा का नवां और अंतिम दिन श्रद्धालुओं के लिए भावपूर्ण रहा. कथा वाचक श्री हित कुलदीप जी महाराज ने इस अवसर पर श्रीराम के राज्याभिषेक और राम राज की स्थापना का कथा वाचन किया. कथा के प्रारंभ में उन्होंने शिव-पार्वती संवाद, श्रीराम जन्म, राम वनवास, सबरी मिलन, सीता हरण, अशोक वाटिका प्रकरण और रावण वध के प्रसंग सुनाये. इसके बाद श्रीराम की अयोध्या वापसी पर अयोध्यावासियों द्वारा किये गये स्वागत और राज्याभिषेक का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया. कथा वाचक ने समाज को महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि दूसरों की संपत्ति पर कभी बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए, चाहे वह कितनी भी मूल्यवान क्यों न हो. उन्होंने संगठित होकर किसी भी बड़ी समस्या का समाधान करने और बुराई व असत्य के अंत की ओर ध्यान देने का मार्गदर्शन दिया. साथ ही, घमंड के विनाश और अच्छे कार्यों में सहयोग करने का आह्वान भी किया. श्रद्धालु हवन-पूजन में शामिल हुए और कथा के दौरान आकर्षक झांकियों का आनंद लिया. झांकियों की तैयारी स्थानीय श्रद्धालुओं की भागीदारी से की गयी थी, जिससे लोग भाव विभोर हो गए. कथा के समापन के बाद पूर्णाहुति के साथ भंडारा का आयोजन हुआ. श्रीराम कथा के आयोजन में राधाकृष्ण सेवा समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे, जिससे यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. पालोजोरी में श्रीराम कथा का समापन, भाव विभोर हुए श्रद्धालु श्रीराम के राज्याभिषेक व राम राज की स्थापना के साथ श्रीराम कथा का हुआ समापन

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola