ePaper

सीबीआइ जांच की मांग पर दो घंटे सड़क जाम, अल्टीमेटम

Updated at : 10 May 2019 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीआइ जांच की मांग पर दो घंटे सड़क जाम, अल्टीमेटम

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की छात्रा का सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या किये जाने से ग्रामीणों में उबाल है. गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने दुष्कर्म व हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देवघर-दुमका मुख्य पथ को दो घंटे तक जाम कर दिया. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल […]

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की छात्रा का सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या किये जाने से ग्रामीणों में उबाल है. गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने दुष्कर्म व हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देवघर-दुमका मुख्य पथ को दो घंटे तक जाम कर दिया. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं.

जाम दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुआ, जिसे 3:35 बजे किसी तरह समाप्त कराया जा सका. जाम में दोनों तरफ करीब आधे किलोमीटर तक सैकड़ों गाड़ियाें की कतार बन गयी थी. इसमें करीब 200 गाड़ियों में यात्री फंसे रहे. इन यात्रियों को तपती धूप व गर्मी में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. उक्त मार्ग पर पूरी तरह दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा.

अब बेटियों को कोसों दूर कैसे स्कूल भेजेंगे : इस दौरान पुलिस को आक्रोशित महिलाओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा. आक्रोशित लोग कह रहे थे कि अगर 72 घंटे के अंदर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे लोग दोबारा सड़क पर उतरेंगे. जाम में शामिल महिलाएं कह रही थी कि ऐसे में अब वे लोग बेटियों को कोसों दूर अकेली कैसे स्कूल भेजेंगी.
महिलाएं मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग कर रही थी. बड़ी मुश्किल से समाजसेवी सुधांशु मंडल, राजेश यादव व मोहनपुर थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर जाम हटवाया. मौके पर राजद नेता भूतनाथ यादव, मुखिया रंजीत यादव, नवीन देव यादव समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola