देवघर : होटल में आग से हजारों का नुकसान

Updated at : 24 Mar 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : होटल में आग से हजारों का नुकसान

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी है. जानकारी के अनुसार मानिकपुर पेट्रोल पंप समीप स्थित होटल में शुक्रवार की देर रात को अचानक आग लग गयी थी. घटना को लेकर होटल संचालक मधुपुर थाना क्षेत्र के कुण्डु बंगला निवासी हेमेंद्र […]

विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी है. जानकारी के अनुसार मानिकपुर पेट्रोल पंप समीप स्थित होटल में शुक्रवार की देर रात को अचानक आग लग गयी थी.
घटना को लेकर होटल संचालक मधुपुर थाना क्षेत्र के कुण्डु बंगला निवासी हेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि होली पर्व के कारण 19 मार्च को होटल बंद कर घर चला गया था. शुक्रवार की देर रात आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि होटल में आग लग गयी है. जिसे अग्निशामक विभाग के दमकल से आग पर काबू पाया गया. पीड़ित ने बताया कि आग लगने से होटल में रखे सारा समान जल कर राख हो गया है. पीड़ित ने आशंका जताते हुए कहा कि होटल में किसी असामाजिक तत्व आग लगा दे रहे हैं.
घटना की सूचना थाना में आवेदन देकर अवगत कराया गया है. बीते दो दिनों से लगातार गोपालपुर गांव समीप पलाश जंगल में असामाजिक तत्व आग लगा दे रहे हैं. जिससे ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. आग की लपट काफी तेज होने के कारण जंगल में पेड़ पौधे को काफी नुकसान हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola