सड़क पर स्कूल बस का पहिया धंसा, बारिश में बिलखते रहे बच्चे

Updated at : 02 Jul 2014 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर स्कूल बस का पहिया धंसा, बारिश में बिलखते रहे बच्चे

देवघर: झमाझम बारिश के बीच राय एंड कंपनी मोड़ पर बच्चों से भरी एसकेपी विद्या विहार व संत जेवियर्स स्कूल बस का पहिये सड़क में धंस गया. इससे घंटों आवागमन बाधित हो गया. घटना मंगलवार दोपहर की है. विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेला शुरू में महज 10 दिन शेष है. प्रशासनिक स्तर पर मेले की तैयारी […]

विज्ञापन

देवघर: झमाझम बारिश के बीच राय एंड कंपनी मोड़ पर बच्चों से भरी एसकेपी विद्या विहार व संत जेवियर्स स्कूल बस का पहिये सड़क में धंस गया. इससे घंटों आवागमन बाधित हो गया. घटना मंगलवार दोपहर की है. विश्व प्रसिद्ध श्रवणी मेला शुरू में महज 10 दिन शेष है.

प्रशासनिक स्तर पर मेले की तैयारी का दावा भी किया जा रहा है. जबकि, निगम क्षेत्र में जलापूर्ति पाइप विस्तारीकरण के लिए कालीकरण की गयी नयी सड़कों को कई मुख्य हिस्सों में काट कर पाइप बिछाने के बाद मिट्टी भर दिया गया है. बारिश में मिट्टी गिली होने की वजह से बस का पहिया धंस गया. प्रशासनिक लापरवाही एवं विभागीय लचर कार्यशैली के कारण स्कूली बच्चों को बारिश में ही उतर कर सड़क किनारे शरण लेना पड़ा.

घंटों बारिश में भींगते एवं भूख से बिलबिलाते बच्चे, बस ड्राइवर व कंडक्टर से जल्द घर पहुंचाने का अनुरोध करते रहे. लेकिन, बेचारे कंडक्टर एवं ड्राइवर बच्चों को सिर्फ आश्वासन देते नजर आये. इधर, घटना की सूचना बच्चों के माता-पिता को मिलने के बाद वो अपने-अपने बच्चों को लेने राय एंड कंपनी मोड़ तक पहुंच गये. तब तक बस ड्राइवर व कंडक्टर बच्चों को बस से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola