सारवां के तीन केंद्रों पर हुई उत्पाद सिपाही की परीक्षा

Published by : LILANAND JHA Updated At : 12 Apr 2026 7:21 PM

विज्ञापन

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में 290 अभ्यर्थी हुए शामिल

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में शांतिपूर्ण वातावरण में झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न हुई. दरअसल, कुल 468 अभ्यर्थियों में से 290 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 178 अनुपस्थित रहे. केंद्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो आदर्श मध्य विद्यालय बालक सारवां में 216 में से 129 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, वहीं 87 अनुपस्थित रहे. प्लस टू उच्च विद्यालय नलिनी पत्रिका बंदाजोरी केंद्र पर 108 में से 70 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 38 अनुपस्थित रहे. इसी प्रकार आदर्श मध्य विद्यालय बंदाजोरी केंद्र पर 144 में से 91 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बताया गया कि तीनों केंद्रों पर परीक्षा तीन पालियों में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई. परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में केंद्रों पर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश कुमार साहा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस दौरान संबंधित विद्यालयों के शिक्षक, पुलिस पदाधिकारी व कर्मी भी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे.

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola