सायबर ठगी के आरोप में युवक को ले गयी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
सायबर ठगी के आरोप में युवक को ले गयी पुलिस

सारठ में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एक युवक हिरासत में

विज्ञापन

सारठ बाजार. सारठ थाना पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान थाना प्रभारी दीपक कुमार साह के नेतृत्व में साइबर ठगी के एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुखजोरा गांव में छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया और उसे थाना लाया गया. आरोपी पर साइबर ठगी से जुड़े मामलों में संलिप्त होने का आरोप है. पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गये युवक के मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच की जा रही है, ताकि साइबर ठगी से जुड़े लेन-देन और अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा सके. थाना पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
रामाकांत मिश्रा

लेखक के बारे में

By रामाकांत मिश्रा

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola