मुखिया ने निजी मद से उपलब्ध कराया पानी टैंकर

सारठ: बसहाटांड़ पंचायत में गहराया पेयजल संकट
सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र की बसहाटांड़ पंचायत में गंभीर पेयजल समस्या को देखते हुए मुखिया रणधीर कुमार राय ने शनिवार को निजी मद से ग्रामीणों के लिए पानी टैंकर की व्यवस्था की. मुखिया ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में चापाकल और जलमीनार खराब होने के कारण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था. इस वजह से लोगों को लगातार पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था. उन्होंने कहा कि शादी-विवाह समेत अन्य सार्वजनिक व सामाजिक कार्यों में भी ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. पंचायत में बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए ग्रामीणों को निः शुल्क पानी टैंकर उपलब्ध कराया गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और तत्काल जरूरतों को पूरा किया जा सके. वहीं, जयदेव मेहरा, इंद्रजीत यादव, अशोक मांझी, विजय हेंब्रम, नंदकिशोर राय, मंसूर मिया, दीनानाथ यादव, दिनेश तिवारी, प्रदीप बाउरी, संदीप सिंह, बिगु सिंह, नित्यानंद सिंह, नंदू हेंब्रम, अंकित साह ने उनके कार्यों की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रामाकांत मिश्रा
15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










