देवघर : अमित शाह पांच मार्च को आयेंगे गोड्डा

Updated at : 22 Feb 2019 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर :  अमित शाह पांच मार्च को आयेंगे गोड्डा

देवघर : गोड्डा में दो बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दाैरा रद्द होने के बाद अब तीसरी बार श्री शाह का कार्यक्रम पांच मार्च को तय हो गया है. अमित शाह पांच मार्च को गोड्डा आयेंगे. गोड्डा में श्री शाह दुमका, राजमहल व गोड्डा संसदीय क्षेत्र के बूथ संयोजकों के सम्मेलन में […]

विज्ञापन

देवघर : गोड्डा में दो बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दाैरा रद्द होने के बाद अब तीसरी बार श्री शाह का कार्यक्रम पांच मार्च को तय हो गया है. अमित शाह पांच मार्च को गोड्डा आयेंगे. गोड्डा में श्री शाह दुमका, राजमहल व गोड्डा संसदीय क्षेत्र के बूथ संयोजकों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

उक्त जानकारी गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने दी. सांसद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह संताल परगना के सभी शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि श्री शाह झारखंड में लोकसभा चुनाव के प्रचार का बिगुल भी गोड्डा की धरती से फूंकेंगे. लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से इस सम्मेलन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इससे पहले श्री शाह का गोड्डा दौरा 19 जनवरी को स्वाइन फ्लू होने से रद्द कर दिया गया व दूसरी बार पुलवामा की घटना के बाद 16 फरवरी को उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola