ePaper

पालोजोरी : साइबर अपराधी की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस

Updated at : 18 Feb 2019 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
पालोजोरी : साइबर अपराधी की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस

पालोजोरी : थाना क्षेत्र के असना गांव के एक साइबर अपराधी की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस पालोजोरी थाना पहुंची. टीम में कोंडागांव जिला के करसगांव थाना के एसआइ शिशिर कांत सिंह व आरक्षी पंचु मरकाम शामिल हैं. पुलिस पदाधिकारी करसगांव थाना के कांड संख्या 1/19 के अपराधियों की तलाश में पहुंची थी. पुलिस पदाधिकारियों के […]

विज्ञापन
पालोजोरी : थाना क्षेत्र के असना गांव के एक साइबर अपराधी की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस पालोजोरी थाना पहुंची. टीम में कोंडागांव जिला के करसगांव थाना के एसआइ शिशिर कांत सिंह व आरक्षी पंचु मरकाम शामिल हैं.
पुलिस पदाधिकारी करसगांव थाना के कांड संख्या 1/19 के अपराधियों की तलाश में पहुंची थी. पुलिस पदाधिकारियों के अनुसार असना के एक युवक द्वारा, खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक महिला से उसके एटीएम का सीवीवी व ओटीपी पूछ कर एक लाख 70 हजार की ठगी कर ली थी. इस संबंध में पुलिस आरोपित के पता का सत्यापन कर रही है. पुलिस पदाधिकारी इससे ज्यादा कुछ भी बताने से इंकार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola