जसीडीह: छज्जा गिरने से मजदूर घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2019 6:34 AM

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह कुमैठा स्टेडियम के समीप निर्माणाधीन पावर ग्रिड के मकान का छज्जा गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए देवघर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, जसीडीह के नीचे बाजार का रहनेवाला मोंटी मोहरी निर्माणाधीन 33 केवीए पावर ग्रिड के […]

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह कुमैठा स्टेडियम के समीप निर्माणाधीन पावर ग्रिड के मकान का छज्जा गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए देवघर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, जसीडीह के नीचे बाजार का रहनेवाला मोंटी मोहरी निर्माणाधीन 33 केवीए पावर ग्रिड के मकान में मुंशी का काम करता था. जो सोमवार की शाम को कार्य की निगरानी कर रहा था.

इसी दौरान मकान के एक भाग का छज्जा अचानक उसके शरीर पर गिरने से वह बेहोश हो गया था. जिसे संवेदक के कर्मियों की ओर से लालन पालन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola