ePaper

देवघर : एमए की छात्रा को अगवा कर मांग में डाला सिंदूर, पीड़िता ने दर्ज करायी एफआइआर

Updated at : 11 Feb 2019 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर :  एमए की छात्रा को अगवा कर मांग में डाला सिंदूर,  पीड़िता ने दर्ज करायी एफआइआर

देवघर : एमए की छात्रा को अगवा कर जबरन उसके मांग में सिंदूर डालने, 15 दिनों तक पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रखकर यौन शोषण करने व अश्लील फोटो बनाकर सोशल साइट पर अपलोड करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर नगर थाने में दर्ज करायी गयी. मामले में थाना रोड के मोबाइल दुकानदार अनिल वर्णवाल, […]

विज्ञापन

देवघर : एमए की छात्रा को अगवा कर जबरन उसके मांग में सिंदूर डालने, 15 दिनों तक पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रखकर यौन शोषण करने व अश्लील फोटो बनाकर सोशल साइट पर अपलोड करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर नगर थाने में दर्ज करायी गयी. मामले में थाना रोड के मोबाइल दुकानदार अनिल वर्णवाल, उसके भांजे आसनसोल निवासी मनीष वर्णवाल उर्फ विक्की, कॉलेज गेट के समीप के दुकानदार राजू राज, सुरा मुहल्ला निवासी कपिल मंडल, विक्की की मां, उसके पिता अभय प्रताप वर्णवाल व भाई मिक्की वर्णवाल को आरोपित बनाया गया है.

जिक्र है कि सात जनवरी को वह एडमिट का पता करने कॉलेज गयी थी. उसी दौरान जबरन स्कॉरपियो में बैठाया. छूरे का भय दिखाकर कुछ सूंघा दिया. इसके बाद वह बेहोश हो गयी. होश आने पर अपने को आसनसोल में पायी. वहां जबरन सिंदूर डाल दिया और 15 दिनों तक रखकर यौन शोषण भी किया गया. 22 जनवरी को किसी तरह भागकर चितरंजन पहुंची.

वहां से किसी तरह घर आयी. पिता उसे खोजने बाहर गये थे. लौटने पर सारी बात कहकर सुनायी. यह भी जिक्र है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर मनीष ने सोशल साइट पर डाल दिया है. लोकलाज के डर से कहीं मामले की जानकारी नहीं दे रही थी. किंतु कपिल, राजू व अन्य के साथ मिलकर वे लोग फिर उठाकर जान मारने की धमकी देने लगे, तब वह पिता के साथ थाना पहुंची और एफआइआर दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola