युवक की मौत पर विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

Updated at : 27 Jun 2014 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की मौत पर विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

देवघर: सदर अस्पताल देवघर में इलाज के दौरान संदीप कुमार केसरी (18) की मौत पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने शोक जताया है. साथ ही सूबे के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है तथा संलिप्त चिकित्सकों पर कार्रवाई का अनुरोध किया है. देवघर जिला खुदरा दुकानदार संघ […]

विज्ञापन

देवघर: सदर अस्पताल देवघर में इलाज के दौरान संदीप कुमार केसरी (18) की मौत पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने शोक जताया है. साथ ही सूबे के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है तथा संलिप्त चिकित्सकों पर कार्रवाई का अनुरोध किया है.

देवघर जिला खुदरा दुकानदार संघ के अध्यक्ष नारायण टिबड़ेवाल, सचिव पवन वर्णवाल, अनिल केसरी, शुकदेव वर्णवाल, सुरेश रूंगटा आदि ने छात्र संदीप की आत्मा की शांति की कामना की है. इधर संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेश राजपाल ने भी घटना को दुखद बताया और दोषी चिकित्सक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. श्री राजपाल ने सदर अस्पताल में शीघ्र आइसीयू यूनिट खोलने की मांग की.

श्री बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य सभा के दर्जनों कार्यकर्ताओं के अलावा, रामचंद्र गोयनका चैरिटेबुल ट्रस्ट किरायेदार संघ सह कबूतर धर्मशाला बचाओ संघर्ष समिति देवघर के उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार देवघरिया समेत कई लोगों ने इस घटना की निंदा की है. दिवंगत संदीप की आत्मा को शांति प्रदान करने की सबों ने कामना करते हुए मामले की जांच का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola