देवघर : बकाया रकम मांगा, तो जूता व्यवसायी को मार दी गोली

देवघर : बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेशाम जूता व्यवसायी आजाद शेख को गोली मार दी. घटना नगर थानांतर्गत बिहारी लाल चक्रवर्ती रोड में मंगलवार की शाम करीब छह बजे हुई. सत्संग सुरातिलोना निवासी आजाद शेख को गोली कमर में लगी है. उसे सदर अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तुरंत […]
देवघर : बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेशाम जूता व्यवसायी आजाद शेख को गोली मार दी. घटना नगर थानांतर्गत बिहारी लाल चक्रवर्ती रोड में मंगलवार की शाम करीब छह बजे हुई. सत्संग सुरातिलोना निवासी आजाद शेख को गोली कमर में लगी है. उसे सदर अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तुरंत बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया.
इसके बाद उसके बिजनेस पार्टनर व दोस्तों ने इलाज के लिए कुंडा स्थित मेधा सेवा सदन पहुंचाया. वहां एक्सरे करने के बाद डॉक्टर ने देखा और उसके बाद रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय राजकिशोर सहित नगर थाना प्रभारी एसके महतो, बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी एसआइ राजबल्लभ सिंह, एएसआइ रामानुज सिंह, एसके वाजपेयी व फैयाज खान पुलिस बलों के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गये. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




