ePaper

देवघर : दिल्ली से लौटी अनामिका का प्रभात खबर ने किया स्वागत

Updated at : 03 Feb 2019 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : दिल्ली से लौटी अनामिका का प्रभात खबर ने किया स्वागत

देवघर : एएस कॉलेज देवघर के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका अनामिका कुमारी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर शनिवार को देवघर लौट आयी. प्रभात खबर की ओर से अजय कुमार यादव व निषिद्ध कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय व पूरे संताल परगना से एकमात्र छात्रा अनामिका […]

विज्ञापन
देवघर : एएस कॉलेज देवघर के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका अनामिका कुमारी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर शनिवार को देवघर लौट आयी. प्रभात खबर की ओर से अजय कुमार यादव व निषिद्ध कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया.
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय व पूरे संताल परगना से एकमात्र छात्रा अनामिका का चयन हुआ था. वह बेचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस की छात्रा के साथ एनएसएस की सक्रिय सदस्य है. अनामिका राजपथ में गणतंत्र दिवस परेड में अपनी कौशल का परिचय देने के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से भी अपनी टीम के साथ मुलाकात की थी. वहीं पूरे झारखंड से छह स्वयं सेवक का चयन किया गया था.
जिसमे तीन लड़के एव तीन लड़कियां शामिल थी. इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा मुख्य अतिथि थे. देर शाम दिल्ली से वाया रांची के रास्ते जसीडीह स्थित अपने आवास लौटने के बाद आसपास के लोगों ने शुभकामनाएं दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola