देवघर : तीन साल से गोदाम में बर्बाद हो रही 17.10 लाख की 450 क्विंटल चीनी

देवघर : कृषि बाजार में स्थित डीएमएसफसी गोदाम में पिछले तीन साल से 450 क्विंटल चीनी बर्बाद हो रही है. चीनी के कई बाेरों में फफुंदी भी पड़ गया है. कई बोरे की चीनी तो जमीन पर ही जमकर मोटी परत बन चुकी है. विभागीय लापरवाही के कारण गरीबों तक पहुंचने वाली चीनी गोदाम में […]
देवघर : कृषि बाजार में स्थित डीएमएसफसी गोदाम में पिछले तीन साल से 450 क्विंटल चीनी बर्बाद हो रही है. चीनी के कई बाेरों में फफुंदी भी पड़ गया है. कई बोरे की चीनी तो जमीन पर ही जमकर मोटी परत बन चुकी है. विभागीय लापरवाही के कारण गरीबों तक पहुंचने वाली चीनी गोदाम में रखे-रखे खराब हो रही है.
गोदाम एजीएम मोहन झा से पूछने पर बताया कि ये चीनी पीएच कार्डधारियों को देने के लिये आया था. लेकिन सरकार के द्वारा पीएच राशन कार्डधारियों को चीनी का आवंटन नहीं करने का आदेश मिलने के बाद से डंप पड़ा है. डीएसओ व डीसी को लिखित तौर पर अवगत कराया जा चुका है. गोदाम का एक बड़ा हिस्सा बेकार हो गया है. अभी मिल से आये चावलों को रखने में भी परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










