ePaper

देवघर : स्वच्छ भारत अभियान में अव्वल आने में जुटा निगम व जिला प्रशासन

Updated at : 20 Jan 2019 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : स्वच्छ भारत अभियान में अव्वल आने में जुटा निगम व जिला प्रशासन

देवघर : पूरे देश में स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2019 चल रहा है. इसे लेकर देश के सभी शहरी क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य चल रहा है. इसकी तैयारी में नगर निगम जुट गया है. नगर निगम व जिला प्रशासन संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलायी जा रही है. शहरी क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहा, सड़क, नाला, सार्वजनिक […]

विज्ञापन
देवघर : पूरे देश में स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2019 चल रहा है. इसे लेकर देश के सभी शहरी क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य चल रहा है. इसकी तैयारी में नगर निगम जुट गया है. नगर निगम व जिला प्रशासन संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलायी जा रही है. शहरी क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहा, सड़क, नाला, सार्वजनिक शौचालय आदि की सफाई की जा रही है. इस दौरान स्वच्छता गीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है.
नगर आयुक्त ने अपने वरीय सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, वार्ड जमादार, सिटी मैनेजर व अभियंताओं को लगा दिया है.
सफाई की मॉनीटरिंग वे खुद कर रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से भी फंड रिलीज किया जा रहा है. शिवगंगा, मानसरोवर, टावर के सड़क किनारे सौंदर्यीकरण के तहत पौधा लगाया जा रहा है. शौचालय की उपयोगिता को सार्थक बनाने की जवाबदेही भी तय की गयी है.
डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ व विकसित भारत की कल्पना साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए. आज दुनिया के जो देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण उन देशों के नागरिकों द्वारा गंदगी न फैलाना, कूड़ा-कचरा को निर्धारित स्थान पर फेंकना अपनी दिनचर्या में शामिल किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola