अमित शाह के देवघर में 20 एकड़ जमीन पर सांसद करे खुलासा : फुरकान

Updated at : 07 Jan 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह के देवघर में 20 एकड़ जमीन पर सांसद करे खुलासा : फुरकान

मधुपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि गोड्डा सांसद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की देवघर में करीब 20 एकड़ जमीन रहने की बात कही है. इस संबंध में सांसद को और खुलासा करना चाहिए कि उनकी जमीन कहां-कहां है. उन्होंने कहा कि उन्हें अब […]

विज्ञापन
मधुपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि गोड्डा सांसद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की देवघर में करीब 20 एकड़ जमीन रहने की बात कही है. इस संबंध में सांसद को और खुलासा करना चाहिए कि उनकी जमीन कहां-कहां है.
उन्होंने कहा कि उन्हें अब समझ में आ रहा है कि सीएनटी, एसपीटी एक्ट और भूमि अधिग्रहण बिल संसद में क्यों ला गया. भाजपा सरकार एक साजिश के तहत यहां के मूल वासियों एवं आदिवासियों को बेदखल कर अमित शाह को जमीन हस्तांतरित किया है.
उन्होंने कहा कि इस मामले में कहीं एक दिन बड़ा घोटाला भी सामने आ सकता है. उन्होंने कहा कि जब अमित शाह जब राज्यसभा चुनाव लड़ रहे थे तो उस समय घोषणा पत्र में देवघर में पुश्तैनी जमीन रहने की खुलासा क्यों नहीं किया. श्री अंसारी ने सांसद पर खुद जमीन पर खरीदारी में माहिर रहने की बात कही. कहा कि उनका कई जगहों में जमीन है. श्री अंसारी ने कहा कि आदिवासियों की जमीन छीन कर बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को बसाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola