दिनेशानंद झा के घर चिपकाया इश्तेहार

Updated at : 22 Jun 2014 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
दिनेशानंद झा के घर चिपकाया इश्तेहार

देवघर: आर्म्स का भय दिखा कर ऑटो चालकों से रंगदारी वसूली के मामले में कोर्ट के आदेश पर नगर पुलिस ने बस मालिक दिनेशानंद झा के खिलाफ इश्तेहार का तामिला किया. नगर थाने के पीएसआइ कैलाश कुमार सशस्त्र बलों के साथ दिनेशानंद के आवास बिलासी टाउन पहुंचे और इश्तेहार चिपकाया. पुलिस के अनुसार इश्तेहार चिपकाने […]

विज्ञापन

देवघर: आर्म्स का भय दिखा कर ऑटो चालकों से रंगदारी वसूली के मामले में कोर्ट के आदेश पर नगर पुलिस ने बस मालिक दिनेशानंद झा के खिलाफ इश्तेहार का तामिला किया. नगर थाने के पीएसआइ कैलाश कुमार सशस्त्र बलों के साथ दिनेशानंद के आवास बिलासी टाउन पहुंचे और इश्तेहार चिपकाया.

पुलिस के अनुसार इश्तेहार चिपकाने के बाद भी अगर दिनेशानंद हाजिर नहीं हुए तो कोर्ट में उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की अर्जी दी जायेगी. सीजेएम वीणा मिश्र की अदालत से नगर थाना कांड संख्या 290/14 के आरोपित दिनेशानंद झा के विरुद्ध इश्तेहार निर्गत हुआ था.

बताते चलें कि पुराना मीना बाजार फव्वारा चौक के समीप यह घटना हुई थी. कई लोगों से जबरन रंगदारी वसूली की सूचना पर पुलिस पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार किया था. इस संबंध में थाना प्रभारी के बयान पर मामला दर्ज हुआ था. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के ऑटो स्टैंड के पास अपने समर्थकों के साथ दिनेशानंद झा पहुंचे और पीट-पीट कर रंगदारी वसूली कर रहे थे. मामले में दिनेशानंद झा, राजा सिंह तथा राजीव राउत को आरोपित किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola