निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर बीएलओ और सुपरवाइजर को शोकॉज

Updated:
विज्ञापन
निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर बीएलओ और सुपरवाइजर को शोकॉज

सारठ : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर बैठक की

विज्ञापन

सारठ. ब्लॉक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रीति लता किस्कू ने सारठ विधानसभा क्षेत्र के पालोजोरी, सारठ और करमाटांड़ प्रखंड के 38 सुपरवाइजर और बीएलओ के साथ मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर बैठक की. इस दौरान प्रखंडों के सुपरवाइजरों से संबंधित बूथों में सभी घरों पर नोटिशियल मकान संख्या अंकित करने और स्टीकर लगाने के कार्य की समीक्षा की गयी. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने अपने प्रखंड के सभी पर्यवेक्षकों से बूथवार रिपोर्ट ली. जिन बीएलओ और सुपरवाइजरों ने मकान संख्या अंकित करने का काम अभी तक शुरू नहीं किया या काम में शिथिलता बरती, उन्हें फटकार लगायी गयी. कुछ बीएलओ से कार्य में लापरवाही के आरोप में शोकॉज भी किया गया. बैठक में सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय में नोटिशियल मकान संख्या अंकित कर स्टीकर चिपकाएं और इस प्रक्रिया से जुड़ी जियो-टैग फोटो ग्रुप में शेयर करें. प्रीति लता किस्कू ने कहा कि एसएआर कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और सभी कर्मी नियम अनुसार व्यवस्थित तरीके से अपना कार्य पूरा करें. :

विज्ञापन
मिथिलेश सिन्हा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola