कृषि मंत्री ने मृतक पारा शिक्षक के परिजन को दी आर्थिक मदद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2018 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

सारठ बाजार : पुलिस के लाठी चार्ज से हुए सारठ के पराबाद के गांव पारा शिक्षक उज्ज्वल कुमार राय की मौत के छठे दिन कृषिमंत्री रणधीर सिंह पहुंचे. मृतक के परिजनों को कृषिमंत्री ने 50 हजार नकद अपने वेतन मद से आर्थिक सहायता दी. साथ ही मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कहा […]
विज्ञापन
सारठ बाजार : पुलिस के लाठी चार्ज से हुए सारठ के पराबाद के गांव पारा शिक्षक उज्ज्वल कुमार राय की मौत के छठे दिन कृषिमंत्री रणधीर सिंह पहुंचे. मृतक के परिजनों को कृषिमंत्री ने 50 हजार नकद अपने वेतन मद से आर्थिक सहायता दी. साथ ही मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कहा कि वे हर समय अपने क्षेत्र के लोगों के साथ हैं.
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदीप राय, प्रमोद झा, सुनिल यादव, प्रकाश कापड़ी, मनोहर राय, दीपनारायण राय, भीम राय, कुंजबिहारी राय, निरंजन राय, समरजीत मिश्र, मोहन मिश्र, नित्यानंद राय, प्रदीप नापित, सुनिल राय समेत अन्य मौजूद थे.
कृषिमंत्री ने कहा
पारा शिक्षक हमारे परिवार के सदस्य हैं, तथा सभी झारखंड के मूल वासी हैं, अब तक अल्प मानदेय मिलने के कारण परिवार का भरण पोषण करने मे परेशानी होती हैं, उनकी मांग को वे कई बार कैबिनेट में उठा चुके हैं और मुख्यमंत्री जी मानदेय बढ़ाने को लेकर आग्रह कर चुका हूं. जल्द ही पारा शिक्षकों की मांग को पूरा कराया जायेगा, पारा शिक्षक व सरकार के बीच हो रहे गतिरोध को समाप्त किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




