चालक हलधर यादव की हत्या कर लूट ली इंडिका

Updated at : 20 Dec 2018 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
चालक हलधर यादव की हत्या कर लूट ली इंडिका

पाकुड़/शिकारीपाड़ा/सारवां : देवघर से मंगलवार को एक इंडिका कार (डब्ल्यूबी 06जी 3167) को किराये पर लेकर उसके चालक देवघर के सारवां प्रखंड के बलिडीह निवासी हलधर यादव (22) की शिकारीपाड़ा के पास हत्या कर दी गयी. इसके बाद उसी इंडिका से पाकुड़ में पेट्रोल पंप लूट की अंजाम देने अपराधी गये थे. यहां उन्होंने पेट्रोल […]

विज्ञापन
पाकुड़/शिकारीपाड़ा/सारवां : देवघर से मंगलवार को एक इंडिका कार (डब्ल्यूबी 06जी 3167) को किराये पर लेकर उसके चालक देवघर के सारवां प्रखंड के बलिडीह निवासी हलधर यादव (22) की शिकारीपाड़ा के पास हत्या कर दी गयी. इसके बाद उसी इंडिका से पाकुड़ में पेट्रोल पंप लूट की अंजाम देने अपराधी गये थे. यहां उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिक से पैसा लूटने का प्रयास किया.
लेकिन उन्होंने बड़ी रकम हाथ नहीं लग पायी. पाकुड़ मुफस्सिल थाना के चांचकी गांव के पास मुख्य सड़क पर स्थित पेट्रोल पंप में मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे चार अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर सात हजार की छिनतई की. अपराधी छिनतई कर भाग निकले.
सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुख्यालय अशोक कुमार सिंह व मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देख कर अपराधियों को पीछा किया. पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया था. इसके बाद अपराधी ओवरब्रिज के नीचे गाड़ी छोड़ कर भाग निकले.
पुलिस काफी खोजबीन के बाद गाड़ी बरामद करने में सफल रही, लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे. सीसीटीवी फुटेज में आ जाने बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गयी. हालांकि अब तक पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है.
शिकारीपाड़ा के सिमानीजोर गांव से शव बरामद
पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बरामद इंडिका गाड़ी (डब्ल्यूबी 06जी 3167) देवघर निवासी अरुण झा की है. दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क के किनारे शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमानीजोर गांव के पास गाड़ी की छिनतई की गयी है.
छिनतई के क्रम में गाड़ी के ड्राइवर हलधर यादव को भी अपराधियों ने मार कर जंगल में फेंक दिया. पुलिस ने हलधर का शव यहीं से बरामद किया है.
उसकी पहचान उसके पॉकेट से बरामद ड्राइविंग लाइसेंस से हुई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल दुमका भेज दिया है. परिजनों के अनुसार, हलधर यादव इंडिका गाड़ी चलाता था. देवघर टावर चौक के पास कुछ लोगों ने भाड़ा में गाड़ी लिया था. उन्हीं को लेकर वह निकला था.
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि चालक हलधर यादव की हत्या किसी दूसरे जगह पर कर साक्ष्य छुपाने के नीयत से शव को सिमानीजोर गांव के पास मुख्य सड़क के किनारे फेंक दिया गया है. इधर, हत्या की खबर आने के बाद सारवां मेें लोगों ने सड़क जाम कर अपराधियाें की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
चालक का शव शिकारीपाड़ा से और गाड़ी पाकुड़ से बरामद
देवघर से किराये पर लिया था इंडिका गाड़ी को
सारवां के बलिडीह का रहनेवाला था हलधर
पाकुड़ में पेट्रोल पंप के पास छिनतई में इस्तेमाल इंडिका कार बरामद
हत्या के विरोध में सारवां में लोगों ने किया घंटों सड़क जाम: देखें पेज तीन
सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की गतिविधि देखी गयी है. पुलिस लगातार उक्त गाड़ी का पीछा कर रही थी. पुलिस को अपने पीछे पड़े देख अपराधी गाड़ी छोड़ कर भाग निकले. अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल, एसपी, पाकुड़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola