एम्स में फायर सेफ्टी वीक के तहत हुआ मॉक ड्रिल

देवीपुर: एम्स देवघर में फायर सेफ्टी वीक 2026 का सफल समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
देवीपुर. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर चार से 10 मई तक आयोजित फायर सेफ्टी वीक 2026 का सफल समापन 11 मई को एम्स में हुआ. इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. (प्रो.) नितिन एम. गंगाने ने पोस्टर निर्माण, क्विज एवं स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया. यह सम्मान अग्नि सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने में उनकी सक्रिय भागीदारी और महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया. कार्यक्रम में डीन अकादमिक, प्रिंसिपल नर्सिंग कॉलेज, अधीक्षण अभियंता, फायर ऑफिसर, प्रशासनिक अधिकारी, एएनएस एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) समेत संस्थान के कई अधिकारी उपस्थित रहे. फायर सेफ्टी वीक 2026 के सफल आयोजन ने संस्थान की मरीजों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों के लिए सुरक्षित और सजग वातावरण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया. सप्ताह भर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने तथा संस्थान में सुरक्षा के प्रति सक्रिय संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










